हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल के बुधवार को लखनऊ से हापुड़ पहुंचने पर भाजपाइयों ने मालाएं व पटका पहना कर स्वागत किया।
भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री वरुण गोयल ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंचानी हैं और कोई भी पात्र योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। उत्तर प्रदेश विधानसभा-2022 चुनाव को फतह करने के लिए सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास पर कार्य करते हुए आगे बढ़ना है।
भाजयुमो नेता ने सिंचाई विभाग के गैस्ट हाऊस परिसर में वृक्षारोपण किया। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री डा. विकास अग्रवाल, हितेश कश्यप, रितिक त्यागी, रमेश अरोरा, विवेक गर्ग सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:





























