हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल का भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने शुभारंभ किया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देशानुसार आज उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद में युवा चौपाल का शुभारंभ होना है। इस कार्यक्रम के निमित्त हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर नगर मण्डल में युवा मोर्चा नगर कार्यालय पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने युवाओं के साथ संवाद कर चौपाल का शुभारंभ किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो नगर अध्यक्ष दीपक गौड़ व संचालन युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सोनू वर्मा ने किया।युवा चौपाल को दीपक भाटी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि देश का युवा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं से संतुष्ट हैं वो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पुनः अपना प्रधानसेवक के रूप में देखना चाहता है इस बार युवाओं की भागदारी 2024 लोकसभा के चुनाव में बहुत अहम होने वाली है जिसके योगदान से 400 पार करने में रहेगा।इस अवसर पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम 24 फरवरी से प्रारंभ होकर 4 मार्च तक चलेगा यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जिले की प्रत्येक विधानसभा पर मण्डल स्तर पर होना है इस कार्यक्रम से युवाओं को अधिक संख्या में भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है।इस अवसर पर नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी ने समस्त युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है इसी के कारण युवा मोर्चा पार्टी के लिए सर्वोपरि है।
कार्यक्रम में इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दीपक भाटी,जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, नगराध्यक्ष अंकुर त्यागी,सोनू वर्मा,दीपक गौड़,जयवर्धन शर्मा,सौरभ हंसल,अर्जुन शर्मा आदि समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हापुड़ का K9 जिम लेकर आया है नई व दमदार मशीनें: 9045760512

































