हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा के वरिष्ठ नेता व भूतपूर्व विधायक धर्मेश तोमर ने धौलाना गांव में अल्पसंख्यक समाज के लोगों से जनसम्पर्क साधा और विश्वास दिलाया कि भाजपा की कल्याणकारी योजनाएं समाज के सभी वर्गों के लिए है। भाजपा की कार्यप्रणाली बिना किसी भेदभाव वाली है।
अल्पसंख्यक समाज के लोगों ने भूतपूर्व विधायक धर्मेंश तोमर का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। धर्मेश तोमर धौलाना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के टिकट के लिए सशक्त दावेदार हैं और क्षेत्र में अपनी लोकप्रियता कायम रखे है। उन्होंने सम्बोधित करते हुए भाजपा की योजनाओं मुफ्त अनाज वितरण, उज्जवल योजना, शौचालय निर्माण, भवन निर्माण आदि का जिक्र किया और कहा कि इन योजनाओं से सभी वर्ग के लोग लाभान्वित हुए है।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:





























