हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ विधानसभा क्षेत्र (सु.) पर भाजपा की राह आसान दिखाई नहीं दे रही है। भाजपा से मुकाबले में बसपा व रालोद-सपा गठबंधन मैदान में है।
बता दें कि भाजपा ने अपने विधायक विजयपाल आढ़ती को, बसपा ने भूतपूर्व विधायक धर्मपाल सिंह के बेटे मनीष कुमार उर्फ मोनू को तथा रालोद-सपा गठबंधन से रालोद ने कांग्रेस छोड़कर आए भूतपूर्व विधायक गजराज सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। फिलहाल हापुड़ विधानसभा सीट पर तीनों के कड़ा मुकाबला दिखाई दे रहा है।
यदि गत लोकसभा चुनाव, नगर पालिक परिषद हापुड़ चुनाव, ग्राम व ब्लाक तथा जिला पंचायत चुनावों में हुए मतदान पर नजर डालें तो भाजपा को बेहतर स्थिति में नहीं कहा जा सकता, साथ ही किसान आंदोलन से भी भाजपा का वोट खिसका नजर आ रहा है। भाजपा नेताओं की कार्य प्रणाली से अनेक मतदाता नाखुश नजर आ रहे है।
बसपा की घुसपैठ फिलहाल सीमित इलाकों में दिखाई दे रही है, परंतु जिस तरह से बसपाई दिन-रात जनसम्पर्क अभियान में जुटे है, उससे स्थिति में सुधार नजर आ रहा है।
हापुड़ विधानसभा क्षेत्र में रालोद का प्रभाव सिकुड़ा हुआ था, परंतु सपा से गठबंधन के इसमें विस्तार हुआ है, परंतु रालोद व सपा से टिकट के दावेदारों के मंसूबों पर पानी फिरा है, क्योंकि रालोद ने एक इम्पोर्ट प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। हापुड़ में प्रथम चरण में 10 फरवरी को मतदान होगा और एख माह बाद 10 मार्च को प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलेगा।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 20% तक छूट, 8791513811




























