सदस्यता अभियान को गति देने के लिए भाजपाईयों की बैठक











हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान की अध्यक्षता में सोमवार को शक्ति केंद्र एक और तीन पर बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक हुई जिसमें भाजपा के सदस्यता अभियान और मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के विषय में विस्तार से चर्चा की गई। विनीत दीवान ने उपस्थित समस्त बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र संयोजकों को निर्देशित करते हुए कहा कि हम सभी को अधिक से अधिक संख्या में नये लोगों को भाजपा के सदस्यता अभियान से जोड़ना है एवं उन्हें पार्टी का सदस्य बनाना है। साथ ही 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवाओं की मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत नई वोट बनवानी है एवं उन्हें आगामी चुनाव 2022 में भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करना है। सह मीडिया प्रभारी उदय कंसल ने बताया कि बैठक में सेक्टर तीन के संयोजक एवं अनुसूचित मोर्चा उत्तरी मंडल अध्यक्ष मनजीत सिंह, महामंत्री रवि वर्मा, उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह, राहुल कांत, मंत्री बिल्लू सिंह, सेक्टर एक के संयोजक कपिल कुमार, मंडल मंत्री संजीव शर्मा, बूथ अध्यक्ष दीपक कुमार लक्ष्मीकांत गौतम, जितेंद्र कुमार, अमित गांधी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033







Related Posts

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

🔊 Listen to this राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के नवीन कुमार ने National Masters Athlete Championship 2026…

Read more

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

🔊 Listen to this हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अभ्युदय हिंदू सम्मेलन समिति हापुड़ के तत्वावधान में रविवार को हापुड़ के…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

राजस्थान में आयोजित प्रतियोगिता में हापुड़ के नवीन त्यागी ने जीता ब्रोंज मेडल

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

हिंदू सम्मेलन में भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प लिया

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

प्रशान्त पर हुए जानलेवा हमले में दो दबोचे

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

ज्योतिबा फुले की मूर्ति तोड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

जैन मिलन का क्षेत्रीय अधिवेशन 22 फरवरी को हापुड में

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद

पुलिस ने गुमशुदा को दिल्ली से किया बरामद
error: Content is protected !!