हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के हापुड़-मेरठ लोकसभा से प्रत्याशी अरुण गोविल बुधवार को हापुड़ पहुंचेंगे जहां वह लोगों से जनसंपर्क करेंगे। सुबह करीब 9:00 बजे अरुण गोविल हापुड़ मेरठ रोड तिराहा पर पहुंचेंगे जहां पर वह डॉ भीमराव अंबेडकर, चौधरी चरण सिंह, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके पश्चात वह मां चंडी महारानी के दर्शन कर कलेक्टर गंज पहुंचेंगे और श्री हनुमान मंदिर में दर्शन करने के पश्चात प्रेस वार्ता करेंगे।

चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के चुनाव कार्यालय का पक्का बाग स्थित गौशाला पर उद्घाटन करेंगे। उसके बाद गांव सिमरौली, बाबूगढ़ छावनी, गांव छपकौली, गांव काकोड़ी, गांव नूरपुर, गांव नाली, गांव दयानतपुर, गांव उदयपुर आदि में जनसंपर्क करेंगे।
एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065


































