भाजपा का स्थापना दिवस मनाया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल यानी शनिवार आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्थापना दिवस मना रहे हैं। भाजपा की वरिष्ठ नेत्री ने शनिवार को अपने बूथ नंबर 59 पर भाजपा के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जहां श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर अलका निम ने कहा कि भाजपा की स्थापना आज के ही दिन सन 1980 में हुई थी। वर्तमान समय में यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। 2014 से देश के विकास को गति मिली है। कार्यक्रम में देहात मंडल अध्यक्ष पवन गर्ग, नगर महामंत्री सुधांशु, प्रवीण शर्मा, लोकेश बैटरी वाले, मुंशीलाल जयंत, मुनेश त्यागी, अनुज त्यागी, ऋतिक त्यागी, मनोज जैन, बूथ अध्यक्ष तेजवीर सिंह, संजय शर्मा, विमलेश, दया, नन्ही देवी, मालती देवी, प्रीति देवी, कमलेश आदि मौजूद रही।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261



























