हापुड़ के चारों निकायों में फहरायेगा भाजपा का परचम
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी में जुटा भाजपा संगठन ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है और निकाय चुनाव फतह करने को लेकर बनाई जा रही रणनीति के तहत बुधवार को भाजपा हापुड़ के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई एक बैठक में जनपद की चारों निकायों में भाजपा का परचम फहराने का निर्णय लिया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने बुधवार को निकाय चुनाव संयोजक, सह संयोजक, जिला महामंत्री, मार्चों अध्यक्षों, बूथ प्रबंधन प्रमुखों की बैठक को सम्बोधित किया और चुनाव सम्बंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जनपद की नगर पालिका हापुड़, पिलखुवा व गढ़मुक्तेश्वर तथा नगर पंचायत बाबूगढ़ निकाय चुनाव फतह करना है और किसी भी मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से न रह जाए। संगठन के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक जुटता के साथ चुनाव मैदान में डट जाएं और केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। बैठक में भूतपूर्व चेयरमैन मालती भारती, डा.शिवकुमार, विनोद गुप्ता, श्यामेंद्र त्यागी आदि उपस्थित थे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288





























