हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने गुरुवार को हापुड़ में दावा किया कि उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा-2022 के चुनाव में भाजपा की पराजय निश्चित है। तीन नए कृषि कानून की वापसी न होना ही भाजपा के सत्ता से बेदखल होने का मुख्य कारण बनेगा। देश भर का किसान भाजपा के विरोध में एकजुटता के साथ एक मंच कर खड़ा हो गया है। किसान ने भाजपा के विरुद्ध बिगुल बजा दिया है।
रालोद के वरिष्ठ नेता जयंत चौधरी अपने दादा चौधरी चरण सिंह की जन्मस्थली गांव नूरपुर (हापुड़) में किसानों की जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने गांव नूरपुर से जन आशीर्वाद पथ यात्रा की शुरुआत कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया। रालोद नेता जयंत चौधरी का स्वागत जिलाध्यक्ष गौरव प्रताप व ब्लाक अध्यक्ष अशोक त्यागी ने कार्यकर्ताओं के साथ किया। जयंत चौधरी ने देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्मार्पण भी किया और गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने जयंत चौधरी को आशीर्वाद दिया।
रालोद के वरिष्ठ नेता जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार किसान विरोधी है और अपनी करतूतों पर पर्दा डालने के लिए किसानों को कूचल कर मारा जा रहा है। किसानों को कुचल कर हत्या करने के आरोपियों के घरों पर सरकार को बुलडोजर चलाना चाहिए। उत्तर प्रदेश में गुंडा तत्व हावी है और अपराध चरम सीमा पर है। अब किसान उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा हो गया है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































