हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के अमन शर्मा ने लखनऊ में आयोजित मिस्टर सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2021 प्रतियोगिता में मिस्टर यूपी का खिताब जीता है। अमन के परिवार को लगातार बधाई देने वालों का तांता लगा है। रविवार को भाजपा युवा जिलाध्यक्ष दीपक भाटी ने भी अमन को बधाई दी।
बता दें कि 8 अक्टूबर को ड्रीम प्रोडक्शन हाउस के तत्वावधान में लखनऊ में मिस्टर सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2021 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में अमन शर्मा ने बाजी मारते हुए मिस्टर उत्तर प्रदेश का खिताब अपने नाम कर लिया। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से कई प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। गढ़ के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी अमन शर्मा ने बताया कि वह काफी समय से मॉडलिंग कर रहे हैं। साल 2015 में दिल्ली से कोचिंग की शुरुआत की, 2017 में मिस्टर लुधियाना का खिताब अपने नाम किया और अब उन्होंने एक और सफलता हासिल कर जनपद का नाम रोशन किया है। जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा ने अमन को गणपति की प्रतिमा देकर सम्मानित किया।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342






























