पीएम के सेवा पखवाड़े पर भाजपाईयों ने निकाली बाइक रैली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर मनाए जाने वाले 17 सितंबर से लेकर 02 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा प्रत्येक ग्रामसभा तक चलाया जायेगा, जिसमें बने हुए आयुष्मान कार्ड का वितरण होगा और नये सफेद राशन कार्ड सहित सभी नए लाभार्थियों के कार्ड बनाये जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता इस कार्य में जनता और अधिकारियों का सहयोग करेंगे।सेवा पखवाड़ा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रविवार की अपराह्न भाजपा ओबीसी मोर्चे के तत्वावधान में बाइक रैली निकाली गई। रैली को हरी झंडी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दिखाई ।यह बाइक रैली जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रिंकू सैनी हितेश कश्यप और मंगतराम के नेतृत्व में जिला कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर समापत हुई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, विधायक विजयपाल आढती, क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे ,पूर्व जिला अध्यक्ष उमेश राणा, मोहन सिंह ,पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हापुड़ प्रफुल्ल सारस्वत, राज सुंदर तेवतिया ,डॉक्टर शिवकुमार, डॉ नीलम सिंह ,कपिल एस एम, जिला मीडिया प्रभारी सुयश वशिष्ठ,अलका निम, सुमित परचा अनिरुद्ध कस्तला दीपक भाटी अशोक बबली पूर्व विधायक कमल मलिक मंजीत सिंह जिनेंद्र चौधरी प्रिंस पंडित आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























