हापुड़, सीमन (ehapurmews.com) : भाजपा कार्यकर्ताओं ने पिलखुवा के चंडी मंदिर के पास रविवार को नवीन सदस्यता कैंप का आयोजन किया। इस दौरान भाजपा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने केंद्र और प्रदेश सरकार के कार्यकाल की सराहना करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से जनता को रूबरू कराया और भाजपा से जुड़ने का आह्वान किया। सदस्यता कैम्प में भाजपा की नीति बतायी गई।
इस दौरान नागरिकों को मोबाइल नम्बर की मिस कॉल से भाजपा सदस्य बनाने की प्रक्रिया को भी समझाया। सदस्यता कैम्प में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, अजीत तोमर, धौलाना ब्लॉक प्रमुख निशांत सिसोदिया, नगर अध्यक्ष हरीश अग्रवाल, अभिषेक तोमर के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























