हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि का प्राकोटत्सव बुधवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने धूमधाम से मनाया। भाजपाइयों ने महर्षि के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा के जिला अध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में जिला कार्यालय पर आयोजित एक सादे समारोह में भाजपाइयों ने महर्षि वाल्मीकि चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के आदर्श अनुकरणीय है। उनके आदर्शों पर चलकर ही विश्व में शांति स्थापित की जा सकती है। इसके बाद भाजपाई कुष्ठ आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों को फल व मिठाई वितरित की। इसके अतिरिक्त हापुड़ रेलवे स्टेशन, गोल मार्केट, सिकंदर गेट, अतरपुरा व प्रेमपुरा के महर्षि वाल्मीकि मंदिर पर भजन व संगठन का आयोजन किया गया तथा प्रभात फेरी निकाली गई।
Property Mela: खरीदें प्लॉट व फ्लैट, कॉल करें 9540030099
































