हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ 16 नवंबर से चार दिसम्बर तक उत्तर प्रदेश में व्यापारी सम्मेलनों का आयोजन करेगा। यह घोषणा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने की। शारदा ने कहा कि इस सम्मेलन के माध्यम से व्यापारियों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी सम्मेलन की शुरुआत 16 नवंबर को सहारनपुर से होगी। इसका आयोजन 17 नवंबर को हापुड़, 18 नवंबर को अलीगढ़ एवं आगरा, 22 नवंबर को बहराइच, 23 नवंबर को बस्ती एवं अयोध्या 24 नवंबर को बलिया, 25 नवंबर को मिर्जापुर, 26 नवंबर को वाराणसी, 27 नवंबर को प्रयागराज एवं सुल्तानपुर, 28 नवंबर को चित्रकूट, 29 नवंबर को कानपुर और एक दिसंबर को मुरादाबाद बरेली, लखनऊ एवं हरदोई में 2 दिसंबर को और झांसी में 4 दिसंबर को व्यापारी सम्मेलन होगा। इन सम्मेलनों को भाजपा के वरिष्ठ व्यापारी नेता वह पदाधिकारी संबोधित करेंगे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























