हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर हापुड़ में भाजपा ने तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। उत्तरी मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान के नेतृत्व में रैली आयोजित की गई जिसे फ्रीगंज रोड पर स्थित रेलवे पार्क के पास से जिलाध्यक्ष उमेश राणा, मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान, प्रवीण सिंगल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा के युवा कार्यकर्तां शामिल हुए।
इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाए गए। देशभक्ति के गीत गाए। तिरंगे के साथ रैली नगर में अलग-अलग मार्गो से निकली और मार्ग में आने वाली सभी महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान स्वच्छता अभियान के प्रति नगर की जनता को प्रेरित किया गया। तिरंगा यात्रा का पूरे नगर में विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों और अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा, फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
तिरंगा यात्रा का समापन नगर पालिका में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इस दौरान सह मीडिया प्रभारी उदय कंसल, मोहन सिंह, श्यामेन्द्र त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, नगर महामंत्री अंकित त्यागी, उपाध्यक्ष प्रशांत त्यागी, सौदान सिंह, मनोज तोमर, मनोज कर्णवाल, मनीष अग्रवाल, अमित शर्मा, नगर मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक मुदित गोयल, संजीव शर्मा, प्रवीण शर्मा, अमित त्यागी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन सिरोही,शिवम शर्मा किसान मोर्चा अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष ईश्वरी सिसोदिया, युवा महामंत्री रितिक त्यागी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री हितेश कश्यप, सभासद बृजेश कुमार बिरजू, नामित सभासद कविता बाना, संजय सहारनपुरीया, दीपांशु गर्ग,संजय त्यागी, चंद्र प्रकाश ठठेरे आदि लोग उपस्थित रहे।



























