बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का भाजपा ने लिया संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बुधवार को हापुड़ में बाबा साहेब डा.भीमराम अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और बाबा साहेब के दिखाए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से कहा कि हम संकल्प लेते है कि बाबा साहेब न जो मार्ग दिखाया उस मार्ग पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चलते हुए भाजपा सरकार गरीब कल्याण के लिए कार्य करती रहेगी। संविधान निर्माता बाबा साहेब के योगदा को कभी भुलाया नहीं जा सकता। बाबा साहेब ने समाज के प्रत्येक वर्ग की भलाई के लिए नई दिशा और दशा देने का कार्य किया है।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार की सुबह ट्रैन द्वारा लखनऊ से हापुड़ पहुंचे। हापुड़ पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर व क्षेत्रीय महामंत्री डा.विकास अग्रवाल, विधायक विजयपाल आढ़ती सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457




























