हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा ने शनिवार को जनपद हापुड़ की तीनों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। हापुड़ विधान सभा सीट से विधायक विजयपाल आढ़ती, धौलाना से धर्मेश तोमर और गढ़ से हरेंद्र चौधरी को टिकट दिया गया है। सभी की परीक्षा शुरु हो गई है। 10 फरवरी को होने वाले इस अग्नि परीक्षा से प्रत्याशियों ने अपना दमखम भरना शुरु कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में प्रीत विहार स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में दावा किया की पार्टी एक बार फिर 325 सीटों का आंकड़ा छूकर सत्ता में आएगी।
वहीं गढ़ से भाजपा के प्रत्याशी हरेंद्र चौधरी ने कहा कि उनके सामने कोई चुनौती नहीं है। धौलाना से प्रत्याशी धर्मेश तोमर ने कहा कि उनके साथ माईनोरिटी की 30 हजार से ज्यादा वोटे हैं। इस दौरान भाजपा के हापुड़ विधानसभा सीट से प्रत्याशी और मौजूद विधायक विजयपाल आढ़ती ने अपनी उपलब्धियां गिनाई और दूसरी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा।



























