हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत जनपद हापुड़ में बुधवार को भाजपाई अमृत सरोवरों पर गए औऱ श्रमदान कर पौधारोपण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, सोनू ठाकुर, प्रदीप तेवतिया, उपेंद्र राणा, राजेंद्र कोरी के साथ गांव सुखदेव पुर के अमृत सरोवर पहुंचे और श्रमदान कर सफाई कार्य किया। इसके बाद भाजपाईयों ने अमृत सरोवर किनारे वृक्षारोपण किया और प्रकृति के संरक्षण का संकल्प लिया।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























