👁 0 views Views
भाजपाइयों ने दिव्यांग को ट्राई साइकिल दी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ के पदाधिकारियों ने शनिवार को विश्व दिव्यांग दिवस मनाया और दिव्यांगों को ट्राई साइकिल वितरित की। मुख्य समारोह भाजपा के जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुआ।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार दिव्यांगों की भलाई हेतु कल्याणकारी योजनाएं बना कर उन्हें कार्यान्वित कर रही है। दिव्यांगों को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु प्रदेश सरकार कृत संकल्प है। इस मौके पर संगठन के अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।




























