भाजपाइयों ने फूंका पाक विदेश मंत्री का पुतला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : पाकिस्तान के विदेशी मंत्री बिलावल भुट्टों द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार को हापुड़ में भाजपाइयों ने बिलावल का पुतला फूंका और पाक विरोधी नारे लगाए तथा जुलूस निकला। भाजपा के सासंद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक विजय़पाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष उमेश राणा, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, विनीत दीवान, प्रवीण सिंघल, मनोज तोमर, डा.रमेश तोमर, मोहन सिंह, कविता माधरे, पायल गुप्ता सहित बड़ी तादाद में शनिवार को भाजपाई जिला दफ्तर पर एकत्र हुए।
भाजपाइयों ने बिलावल भुट्टों के पुतले के साथ भाजपाइयों ने जुलूस निकाला और प्रदर्शनकारी भाजपाई हाथों में तख्तियां लिए थे जिन पर पाक विरोधी नारे लिखे थे। भाजपाइयों ने कलैक्ट्रेट पर पुहंच कर प्रदर्शन किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बिलावल भुट्टों का बयान बेहद शर्मनाक और उनकी अयोग्यता का प्रमाण है। पाकिस्तान आतंकवाद की जननी है और विश्व भर पनप रहे आतंकवाद के अंकुर के लिए दोषी है। आतंकियों को पाकिस्तान सदैव संरक्षण देता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के नेता है। बिलावल को माफी मांगनी चाहिए। भाजपा नेताओं ने एक ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को दिया।
अपने वाहनों में GPS TRACKER लगवाने के लिए संपर्क करें: 8979003261



























