भाजपा की टिफिन बैठक में शामिल हुए भाजपाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी हापुड़ के विधानसभा कार्यालय पर सोमवार को सामूहिक सहभोज किया गया। भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने घरों से भोजन का टिफिन लेकर दफ्तर पर पहुंचे और फिर सभी ने एक साथ बैठकर भोजन किया। भाजपा विधायक विजयपाल आढ़ती ने कहा कि टिफिन बैठक का उद्देश्य सभी के मध्य समरसता का भाव पैदा करना है।
सामूहिक सहभोज में विधायक विजयपाल, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्त, छवि दीक्षित, विनीत दीवान, प्रवीण सिंघल, इंद्रजीत भुर्जी सहित बड़ी तादाद में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।
हापुड़ में अब पांच मिनट में हटवाएं मस्से: 7668219093


























