राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा ने खोला मोर्चा, पुतले को लेकर हुई नोकझोंक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राहुल गांधी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जैसे ही भाजपा कार्यकर्ता पुतला फूंकने के लिए आगे बढ़े तो पुलिस ने पुतला छीन लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई।
आरक्षण को लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का पारा चढ़ गया। शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और हापुड़ के अतरपुरा चौराहा पर उन्होंने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा के बुलंदशहर से सांसद व राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा डॉक्टर भोला सिंह ने राहुल गांधी को जीभर कर कोसा और कहा कि राहुल गांधी लोगों को गुमराह करते हैं। वह आरक्षण विरोधी है। मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान कई योजनाएं संचालित की गई है। राहुल गांधी को लोगों से माफी मांगनी होगी।
भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जैसे ही पुतला फूंकने का प्रयास किया तो पुलिस पुतला ले भागी लेकिन कुछ भाजपा कार्यकर्ता एकत्र हुए और उन्होंने पास में खड़े खिलौने वाले से खिलौना खरीद कर उसमें आग लगाने का प्रयास किया तो पुलिस मौके पर पहुंची और वह बैलून भी ले गई। इस दौरान भाजपा के विधायक विजयपाल आढ़ती व अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
ब्रेनवेव्स इंटरनेशनल स्कूल लेकर आया है हापुड़ की पहली प्रोफेशनल फुटबॉल अकादमी: 8791258181






























