👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा शनिवार की अपराह्न एक जनसभा को सम्बोधित करने के लिए हैलीकाप्टर से हापुड़ पहुंचे। हैलीपेड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नड्डा को पुष्प भेंट कर स्वागत किया। भाजपा नेता जे.पी नड्डा ने बड़े ही आदर व सम्मान के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिभावन स्वीकार किया।
हैलीपेड पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुरक्षाकर्मियों ने मेटल डिडक्टर की मदद से कार्यकर्ताओं की जांच की। मंचासीन अतिथि व भाजपा नेता जे.पी. नड्डा का सांसद राजेंद्र अग्रवाल व अन्य नेताओं ने स्वागत किया।




























