हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की एक बैठक अल्पसंख्यक मोर्चे के जिला कार्यालय बुलंदशहर रोड हापुड़ पर की गयी जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष इस्लाम बादशाह ने की। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष मौ दानिश कुरैशी ने किया। बैठक में 22 तारीख को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में विस्तार से चर्चा की गई जिसमें जिला अध्यक्ष इस्लाम बादशाह ने कहा कि 22 तारीख को धौलाना क्षेत्र में होने वाली योगी की जनसंवाद रैली के कार्यक्रम में नगर से सैकड़ों बसो एवं निजी वाहनों के द्वारा हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।
जिला उपाध्यक्ष दानिश कुरैशी ने बताया कि मा मुख्यमंत्री नवीन कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का और लाभार्थियों को पत्र वितरण करके पार्टी द्वारा किए जा रहे हैं कार्यों को जनमानस तक पहुंचाने का काम करेंगे।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष फराहिम तोमर, जिला मंत्री हाजी इकराम, जिला मीडिया प्रभारी डा वली मोहम्मद, इमरान मीर,ननिवर्तमान मण्डल अध्यक्ष मुरसलीन अल्वी, शुऐब अहमद, महराज, आजाद कुरैशी, शाहनावाज, आलिम, राशिद अली, डा दिलशाद आदि अल्पसंख्यक मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
































