👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष डा. लौकेश कुमार प्रजापति ने रविवार को हापुड़ में कहा कि मां के आशीर्वाद से उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुतम की सरकार बनी है और विपक्षी दलों को मुंह की खानी पड़ी। डा. लौकेश प्रजापति रविवार को हापुड़ में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मां चंडी मंदिर परिसर में आयोजित महाभोग प्रसादी में शामिल होने आए थे। महाभोग प्रसादी में विनीत दीवान, मनोज कर्णवाल, प्रशांत त्यागी, मनीष अग्रवाल, मोहित कृष्णा, मुदित गोयल सहित अनेक भाजपाई व गणमान्य लोग शामिल हुए।




























