
भाजपाइयों ने सुनी पीएम के मन की बात
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भाजपा हापुड़ दक्षिण मंडल के बूथ संख्या 261 मोहल्ला किशनपुरा बुलंदशहर रोड पर रविवार को कार्यकर्ताओं व बूथ सदस्यों ने लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 132 वे एपिसोड को सुना। प्रधानमंत्री ने ईरान, इजरायल, अमेरिका के युद्ध पर चिंता व्यक्त की प्रधानमंत्री की मन की बात में महिला शक्ति, खेल- कूद ,जल संरक्षण पर ज्यादा जोर रहा कार्यक्रम समापन के उपरांत भाजपा जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल ने कहा प्रधानमंत्री का उद्बोधन देश के सभी नागरिकों के लिए सदैव प्ररेणा दायी रहता है प्रत्येक एपिसोड में प्रधानमंत्री देश को विविधता में एकता के सूत्र में पिरोते हुए एक संबल देने का कार्य करते है । देश आत्मनिर्भर की तरफ बढ़ रहा है ।
महामंत्री नामित सभासद महेश तोमर ने प्रधानमंत्री की चिंता के बारे में बताया कि प्रधानमंत्री ने लोगों के स्वास्थ्य के विषय पर चिंता जताई उन्होंने कहा चिकनाई अपने खाने में 10% तक कम कर देनी चाहिए जिससे कि शरीर स्वस्थ रहे ।
कार्यक्रममेंबूथअध्यक्षअमित ,लोकेश ,विनीतकश्यप ,कालू ,विनोद ,रोहित ,यश कुमार ,रिंकू ,दिलीप कुमार ,मदन लाल ,शिवम अग्रवाल ,अमन सिंह मामा आदि उपस्थित रहे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

































