
नोएडा हवाई अड्डे के उद्घाटन में शामिल हुए हापुड़ के भाजपाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर के जेवर में शनिवार को आयोजित नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (प्रथम चरण) का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उद्घाटन समारोह में जनपद हापुड़ से हजारों कार्यकर्ता बसों द्वारा पहुंचे।
जनपद के तीनों विधायक विजयपाल आढ़ती, धर्मेश तोमर व हरेंद्र तेवतिया तथा जिला अध्यक्ष कविता माधरे की अगुवाई में शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता शनिवार को बसों द्वारा जेवर पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं में आज गजब का उत्साह देखने को मिला।
जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने कहा कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भारत की सबसे बड़ी ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट्स परियोजनाओं में से एक है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731

































