विशाल व्यापारी सम्मेलन के चलते भाजपा की बैठक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मेरठ मंडल का विशाल व्यापारी सम्मेलन चार मार्च को मेरठ में आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारी हेतु एक बैठक पिलखुवा नगर में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष विभु बंसल, मंडल अध्यक्ष अंशुल मित्तल उपस्थित रहे। विनोद गुप्ता ने यह आवाहन किया कि व्यापारी सम्मेलन को विशाल बनाने के लिए पिलखुवा नगर से अधिक से अधिक व्यापारी जाएं जिसमें 500 से अधिक व्यापारी जाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ। विभु बंसल ने कहा पिलखुवा नगर से दो बसें और 50 से अधिक गाड़ियां व्यापारी सम्मेलन में सहभागिता लेगी।
बैठक का संचालन जिला सहसंयोजक विपुल अग्रवाल ने किया। बैठक में जिला सहसंयोजक दीपांशु गर्ग, नगर संयोजक अंकित गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता अखिलेश, ललित, मनीष माहेश्वरी, सुमित रोहिल्ला, सचिन पुंडीर, अमित, शिव कुमार शर्मा, अमित मित्तल, विनय, कमल कंसल, सुधीर अग्रवाल अन्य व्यापरीकरण मौजूद रहे।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457


































