हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी उत्तरी मंडल की कार्यसमिति का आयोजन आरजी सुमंगलम फार्म स्वर्ग आश्रम रोड हापुड़ पर मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम सत्र में भाजपा की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग ने जनसंघ से लेकर भाजपा के वर्तमान स्वरूप एवं संगठन की रीति नीति के विषय में विस्तृत रूप से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया।
द्वितीय सत्र में मेरठ हापुड़ लोकसभा के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने अमृत काल में केंद्र सरकार द्वारा सर्वहितकारी जनकल्याणकारी बजट के विषय में और आगामी समय में सर्व समाज के लिए भाजपा सरकार के द्वारा अनेकों आने वाली कल्याणकारी योजनाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से बताया।
तृतीय सत्र में हापुड़ के जिला प्रभारी मान सिंह गोस्वामी मुख्य वक्ता के रूप में रहे। उन्होंने डाटा प्रबंधन एवं दीनदयाल उपाध्याय की जीवनी के विषय में विस्तृत रूप से विषय रखा। समापन सत्र में मंडल अध्यक्ष विनीत दीवान द्वारा आए हुए सभी सम्मानित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में हापुड़ सदर के विधायक विजयपाल आढ़ती, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री कविता मादरे जिला महामंत्री मोहन सिंह, जिला कोषाध्यक्ष कपिल सिंघल जी व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक बबली, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पायल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष मूलचंद त्यागी, योगेंद्र पंडित, प्रभात अग्रवाल, विकास शर्मा गुड्डू, मीडिया प्रभारी उत्तरी मण्डल उदय कंसल, सभासद बृजेश कुमार बिरजू, यशोदा शर्मा, मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Dewan Public School: Admissions Open From Nursery to Class IX: 8938050065





























