हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को सुना। लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से भाजपायियों ने मन की बात सुनी। क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ विनोद गुप्ता के आवास पर प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी जिसमें क्षेत्रीय महामंत्री श्री विकास अग्रवाल, जिला महामंत्री पुनीत गोयल, मोहन सिंह, जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ अशोक बबली, दक्षिण नगर उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, उत्तर नगर मंत्री मुदित गोयल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























