पीएम मोदी के समर्थन में भाजपा नेत्रियों ने निकाली स्कूटी रैली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुनः प्रधानमंत्री बनाने के संकल्प के साथ हापुड़ नगर में मंगलवार को महिलाओ ने एक स्कूटी व बाइक रैली का आयोजन किया।रैली का शुभारंभ भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेश तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।नगर भ्रमण के बाद रैली डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर समाप्त हुई। महिलाओ ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधान मंत्री बनाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, क्षेत्रीय मंत्री कविता माधरे, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा पायल गुप्ता,छवि दीक्षित, संगीता मित्तल सहित मोर्चे की पदाधिकारी उपस्थित थी।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065

































