👁 0 views Views
महिलाओं के वोट बनवाने हेतु आगे आएं भाजपा नेत्री
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वोटर चेतना महाअभियान की प्रभारी प्रज्ञा पाठक ने बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक ली और उन्हें महिलाओं के वोट बनवाने के लिए जागरुक किया। बैठक में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डा.पायल गुप्ता, संगीता मित्तल, मनोरमा रघुवंशी, छवि दीक्षित सहित अनेक भाजपा नेत्रियां उपस्थित थी। बैठक प्रभारी प्रज्ञा पाठक ने कहा कि पात्र युवतियां व महिलाएं मतदाता बनने से वंचित न रह जाएं, इसलिए घर-घर जाकर वोट बनवाने है और वोटर को मत प्रयोग करने के प्रति जागरुक करना है।
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622




























