
महापरिनिर्वाण दिवस पर भाजपाइयों ने डा.अम्बेडकर को याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन ने शुक्रवार को भारत रत्न डा.अम्बेडकर के महा परिनिर्वाण दिवस पर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डा.अम्बेडकर ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया औऱ भारतीय संविधान की रचना की। उनके आदर्श व सिद्धांतों को जीवन में उतार कर ही सफलता की सीढ़ी चढ़ा जा सकता है।
भाजपा नेता चंद्र मोहन शुक्रवार को डा.अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने भाजपाइयों के साथ मिनाक्षी रोड पर स्थित डा.अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
विधायक विजयपाल आढ़ती व क्षेत्रीय महामंत्री विकास अग्रवाल आदि ने भी सम्बोधित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय त्यागी, श्याम सुंदर त्यागी, अजय भास्कर, प्रवीण प्रधान, पवन गर्ग आदि उपस्थित थे।
हापुड़ के रामलीला गेट के पास खुल गया है Dr Lal Pathlabs || Authorised Collection Centre: 7668777545


























