हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान में महिलाएं भी बढ़-चढ़ कर भाग ले रही है और अन्य महिलाओं को भाजपा से जोड़ रही है।
राज्य सभा से सांसद कांता कर्दम बुधवार को हापुड़ पहुंची और भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पायल गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री कविता सिंह, सेवाभारती मातृ मंडल की नगर अध्यक्ष शशि गोयल के साथ गली मौहल्ला में निकली और महिलाओं से मिसकाल करा कर उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके अतिरिक्त भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी स्थान-स्थान पर शिविर लगा कर सदस्यता अभियान को गति दे रही है।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390
























