
भाजपा नेता प्रवीण सेठी सड़क हादसे में घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा नेता प्रवीण सेठी रविवार को सड़क हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें हाथ व पैर में काफी चोट आई है। इस दौरान उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़ के कोठी गेट निवासी प्रवीण सेठी रविवार को स्कूटी पर सवार होकर हापुड़ के तहसील चोपला की ओर जा रहे थे। तभी एक गाड़ी की चपेट में आने से वह घायल हो गए। सड़क पर गिरकर प्रवीण सेठी गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया। इस दौरान कार चालक मौके से फरार हो गया। स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। भाजपा नेता प्रवीण सेठी ने फरार कार चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मेरठ स्वीट्स से बनवाएं स्पेशल भाजी बॉक्स: 9897693627


























