हापुड़, सीमन/पुलकित अग्रवाल (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने भाजपा नेता के खिलाफ आपत्तिनजक पोस्ट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि नेता ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर सार्वजनिक रुप से माफी मांगी है।
बता दें कि भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यकारिणी सदस्य कमल त्यागी ने सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट कर दिया। इस पोस्ट में किसानों को खालिस्तानी व पाकिस्तानी करार दिया गया। पोस्ट के बाद भाजपा नेता का विरोध होने लगा। गढ़ पुलिस ने कमल त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कमल से पूछताछ करने के लिए दबिश दी लेकिन नेताजी फरार हो गए। शुक्रवार को कमल त्यागी ने यह सारा ढीकरा अपने हेंडलर पर फोड़ते हुए माफी मांगी। कमल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि: मांगी माफी:
मेरे फेसबुक पेज की एक पोस्ट जिसपर लखीमपुर मे हुए प्रकरण को लेकर किसानों के लिए जो शब्द मेरे हेन्डलर ने यूज किये गए वो वाकई गलत थे जब मैंने देखें तो तुंरत डिलीट करा दिये उन शब्दों से किसी भी किसान भाई की भावना को ठेस पहुंची है तो मै अपने किसान भाईयों से सार्वजनिक क्षमा मागँता हूँ मै भी आपका बेटा हूँ और मेरा किसी भी सिख भाई या किसी भी किसान भाईयों की भावनाओं को आहत करने का कोई इरादा नहीं था,जो भी हुआ एक गलती वस हुआ उसके लिए आपका बेटा आपका भाई क्षमाप्रार्थी है।।
बयान से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं:
जब इस संबंध में भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कमल त्यागी के सोशल मीडिया अकाउंट पर किए गए इस पोस्ट से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है।
भाजपा की मुश्किलें बढ़ी:
बता दें कि लखीमपुर की घटना ने भाजपा की मुश्किलों को पहले ही बड़ा दिया है। अब कमल त्यागी के इस पोस्ट ने भाजपा की राह और भी मुश्किल कर दी है। कमल त्यागी के इस पोस्ट के बाद किसानों ने भाजपा और भाजपा नेता के खिलाफ गुस्सा भरा हुआ है। गुरुवार को भाकियू ने कोतवाली का घेराव भी किया।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

































