👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा हापुड़ ने बुधवार को एस एस वी पीजी कॉलेज हापुड़ के बाहर सदस्यता अभियान चलाया जिसमें युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष व छात्र नेता उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र नेता मोहित पाल ने नए सदस्यों को भाजपा से जोड़ा और पार्टी की कार्यशैला से अवगत कराया। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही छात्र हितों की योजनाओं से अवगत कराया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस अवसर पर चिंटू, प्रशांत, रोमपी, सोनू हर्षदीप, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।



























