हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बूथ विजय अभियान का शुभारंभ किया जिसके तहत जिला अध्यक्ष उमेश राणा के नेतृत्व में शक्ति केन्द्र न 15 के तहत बूथ स 119 व 123 का सत्यापन किया गया। शक्ति केंद्र प्रभारी रितिक त्यागी, शक्ति केंद्र सयोजक शशि गोयल और सत्यापन अधिकारी श्यामेंद्र त्यागी ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की। उमेश राणा ने बताया कि जनपद हापुड की तीनों विधानसभाओ में प्रत्येक बूथ का सत्यापन किया जाएगा। वहीं उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुँचाने का आह्वान किया। इस मौके पर मोहित कृष्णा, अमित त्यागी, दीपांशु मित्तल, आयुष त्यागी, प्रणव वर्मा, महेश कुमार, नमन गोयल, दीपांशु वर्मा, रोहित शर्मा, विशाल त्यागी आदि उपस्थित रहे।
CCTV से रखें दुकान, घर, शोरुम पर नज़र, कॉल करें: 9012520053:




























