हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जनपद हापुड़ में सेवा के कार्यों का आयोजन करेगी। जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि भाजपा ने सदैव जनता की सेवा को ही सर्वोपरि माना है। केंद्र में भाजपा की सरकार को इस सप्ताह में 7 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में भाजपा सेवा कार्य का आयोजन करेगी जिसमें प्रमुख रुप से रक्तदान शिविर, कोविड-19 टेस्टिंग हेल्प डेस्क ,दवाइयों का वितरण आदि प्रमुख रूप से सेवा के कार्य किए जाएंगे। यह सेवा कार्य 28 मई से लेकर 30 मई तक किए जाएंगे। इन सेवा कार्य में भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण रूप से लगेंगे तथा केंद्र बनाकर सेवा कार्य किए जाएंगे।
CCTV लगवाने के लिए सम्पर्क करें:9012520053,8630400352

























