भाजपा करेगी सेवा कार्यों का आयोजन










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी के केंद्र की सरकार जिसको कि 7 वर्ष इस सप्ताह में पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे जिले में शुक्रवार से सेवा के कार्यों का आयोजन करेगी। बैठक में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष उमेश राणा ने बताया कि कल व परसों रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा जिसमें की पार्टी के सभी पदाधिकारी व जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहता है, रक्तदान शिविर में रक्तदान कर सकता है। यह शिविर दो दिवसीय होगा जिसमें जिला प्रभारी सुनीता दयाल भी रहेंगी और नगर पालिका परिषद हापुड़ में इस शिविर का आयोजन अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख में किया जाएगा। उमेश राणा ने कहा कि भाजपा ने सदैव जनता की सेवा को ही सर्वोपरि माना है ।केंद्र में भाजपा की सरकार को इस सप्ताह में 7 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य में संपूर्ण देश में भाजपा सेवा कार्य का आयोजन करेगी। प्रमुख रूप से सेवा कार्य 28 मई से लेकर 30 मई तक किए जाएंगे। सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई है। बैठक में जिला महामंत्री मोहन सिंह,श्यामेंद्र त्यागी, नरेश तोमर डॉ शिव कुमार व हर्षदीप त्यागी उपस्थित थे।

हापुड़ में पहली बार खरीदें सर्वाइकल और कमर दर्द से छुटकारा पाने के लिए Specially Design गद्दे एक महीने के फ्री ट्रायल के साथ: 8449620229








Related Posts

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

🔊 Listen to this वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभहापुड़,सीमन (ehapurnews.com): आर्य समाज मंदिर, हापुड़ में मंगलवार को वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का विधिवत शुभारंभ हुआ।…

Read more

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

🔊 Listen to this साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारीहापुड़,सूवि(ehapurnews.com):हापुड कलैक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर जनपद स्तरीय एक कार्यशाला का आयोजन…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

वैदिक यज्ञ के साथ ऋषि बोधोत्सव का शुभारंभ

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

साइबर ठगी:एक क्लिक की चूक पड़ सकती है भारी

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

एक के बदले 80 देने वाला धरा गया

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

कब्रिस्तान में चल रहा था जुआ,पुलिस ने पकड़ा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में
error: Content is protected !!