हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के अतरपुरा चौपला पर शनिवार को भाजपा हापुड़ दक्षिण मंडल के अध्यक्ष प्रवीण सिंघल व युवा मोर्चा के अध्यक्ष शिवम शर्मा, राज अग्रवाल, शशांक गुप्ता ,कौशल सैनी नितिन सैनी तथा मोहित राजपूत आदि पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई जिसमें करीब 80 लोगों ने मोबाइल फोन के माध्यम से मिस्ड कॉल कर भाजपा का दामन थामा।उपस्थित सभी लोगों ने शपथ ग्रहण की कि मेरा परिवार भाजपा परिवार। हम सभी लोग मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के हाथ मजबूत कर प्रदेश में पुन:भाजपा की सरकार बनाने के लिए वोट करेंगे।भाजपा नेताओं ने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा का कोई विकल्प नहीं है।विपक्ष का जनधार तेजी से घट रहा है।
बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना
🔊 Listen to this बाबूगढ़: किसानों के ट्यूबवेल को चोरों ने फिर बनाया निशाना हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मुजफ्फरा बागड़पुर के रहने वाले किसानों…
Read more






















