👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसके लिए 17 अक्टूबर से 32 जातियों का सामाजिक सम्मेलन कर भाजपा प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से जनता को रूबरू कराएगी। 17 अक्टूबर से प्रस्तावित इस सम्मेलन को दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक सम्मेलन किया जाएगा। इसके लिए 32 जाति वर्गों को चिन्हित किया गया है। सामाजिक सम्मेलन में सत्तारूढ़ पार्टी मोदी योगी सरकार की सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की नीति का किस वर्ग को क्या लाभ मिला यह बताएगी। भाजपा विधानसभा चुनाव में अपनी जीत और आने के लिए पूरा प्रयास कर रही हैं।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333

































