👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती रविवार को हापुड़ में भाजपाईयों ने मनाई और उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर अपने-अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपाइयों ने संकल्प लिया कि वे उनके आदर्शो व सिद्धांतों को अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ेगे।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत की अगुवाई में सैकड़ों भाजपाई नगर पालिका परिषद हापुड़ में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पहुंचे और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शो को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है।
































