
भाजपा हाईकमान ने कसी नकेल, नौजवान पीछे हटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से स्वयं को भावी प्रत्याशी घोषित करने वाले नौजवान ने भाजपा हाईकमान के नकेल कसते ही कदम पीछे खींच लिए हैं। नौजवान ने अखबारों को दिए गए नए इश्तहार में भावी प्रत्याशी शब्द हटा दिया है।
बता दें कि गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से एक नौजवान ने स्वयं को भावी प्रत्याशी घोषित कर प्रदेश व देश के शीर्ष नेताओं की फोटो के साथ दिवाली से पूर्व एक इश्तहार अखबारों में प्रकाशित कराया था। यह खबर ई-हापुड़ न्यूज ने प्रमुखता के साथ प्रकाशित की थी।
सूत्र बताते हैं कि स्थानीय भाजपा नेताओं ने पूरा मामला प्रदेश भाजपा हाईकमान के संज्ञान में ले आए। इसके बाद नौजवान के पेच कसे गए जिसका नतीजा यह हुआ कि नौजवान ने भावी प्रत्याशी शब्द हटाकर अखबारों को दिवाली पर नया इश्तहार जारी किया है।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464































