हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भाजपा के उत्तर प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी शनिवार को हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित एक हॉल में पहुंचे जहां आगामी नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। उत्तर प्रदेश के पश्चिमी क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ निकाय चुनाव बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में विशेष रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि भाजपा विशेष रणनीति बनाकर निकाय चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा रही है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को भी जनता तक पहुंचाया जा रहा है जिससे भाजपा को नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल हो।
हापुड़ पहुंचने पर प्रदेश अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ विकास अग्रवाल, नगर पालिका परिषद हापुड़ के चेयरमेन प्रफुल्ल सारस्वत, हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, जिला अध्यक्ष भाजपा उमेश राणा, भाजपा नेता मोहित बेनीवाल, जिला महामंत्री पुनीत गोयल आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
युवक के साथ दबंगों ने की मारपीट
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में तहसील के पास एक युवक पर हमला करने का मामला सामने आया है। गांव खेड़ा निवासी…
Read more
























