हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों विधानसभा हापुड़, धौलाना व गढ़मुक्तेश्वर का चुनाव फतह करने के लिए मंथन को गति दी जा रही है और समाज के प्रत्येक जाति वर्ग को साधने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा हापुड़ दक्षिण मंडल की बुधवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया।
भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा ने मतदाता पुनरीक्षण व सदस्यता अभियान को गति देने पर बल दिया और कहा कि मतदाता सूची के कोई भी पात्र वोटर सम्मलित होने से न रह जाए। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रवीण सिंघल, विभुबंसल, मालती भारती, पवन गर्ग, महेश तोमर, कविता बाना, विनोद गुप्ता आदि उपस्थित थे।
लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9319277384, 8650390390

























