हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्षों की घोषणा की गई है। भाजपा ने हापुड़ में पिछड़ा वर्ग मोर्चा का जिलाध्यक्ष डां. रिंकू सैनी को बनाया है। रिंकू सैनी को बधाई देने वालों का तांता लगा है। रिंकू का कहना है कि वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कश्यप ने बुधवार को 19 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की जिसमें हापुड़ के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी डां. रिंकू सैनी को दी गई है।
बता दें कि हापुड़ के साथ-साथ रामपुर, मुरादाबाद जिला, मुरादाबाद महा, संभल, अमरोहा, बिजनौर, सहारनपुर जिला, सहारनपुर महा, मुजफ्फरनगर, शामला, मेरठ जिला, मेरठ महा, बागपत, गाजियाबाद महा, गाजियाबाद जिला, नोएडा महा, गौतमबुद्धनगर तथा बुलंदशहर में जिलाध्यों की घोषणा की गई है।
Mummy’s Kitchen : लंच और डिनर की होम डिलीवरी के लिए कॉल करें: 9358234622, 8193940941




























