👁 0 views Views
भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह तवंर का जगह-जगह हुआ स्वागत
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोकसभा चुनाव 2024 अमरोहा-गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा क्षेत्र से चौधरी कंवर सिंह तंवर को प्रत्याशी बनाए जाने पर गढ़मुक्तेश्वर में चारों ओर खुशी का माहौल है और लोग तवंर का स्वागत करने के लिए उमड़ रहे है।रविवार को गढ़मुक्तेश्वर भाजपा के नगर अध्यक्ष अंकुर त्यागी व दिनेश गर्ग आदि कार्यकर्ताओं ने सिखेड़ा फार्म हाउस पर भाजपा टीम के साथ भाजपा प्रत्याशी चौधरी कंवर सिंह तंवर का फूल मालाओं से स्वागत किया।भाजपा नेताओं ने दावा किया कि भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537




























