हापुड़, सीमन/अशोक तोमर, अमित कुमार (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ की तीनों सीटों पर 10 फरवरी को चुनाव होंगे जिसके चलते मंगलवार को धौलाना से भाजपा के प्रत्याशी पूर्व विधायक धर्मेश तोमर क्लैक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन किया। इस दौरान क्लकैट्रेट में भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। नामांकन करने के बाद धर्मेश तोमर ने दावा किया कि वह चुनाव जीतेंगे और प्रदेश में एक बार फिर योगी सरकार आएगी।
बता दें कि सोमवार को धौलाना से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी असलम चौधरी ने नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को भाजपा के धौलाना से प्रत्याशी धर्मेश तोमर ने नामांकन किया है। धर्मेश तोमर हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं जिन्होंने साल 2012 में समाजवादी पार्टी के टिकट पर धौलाना से जीत दर्ज की थी।
इंडियन मैन्यू पर पाएं 20% तक की छूट: +918979755041






























