हापुड़, सीमन/सुरेश जैन (ehapurnews.com): जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय की एक बैठक आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पर समिति के संरक्षक तथा जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन की उपस्थिति मे समिति अध्यक्ष विनीत जैन की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक का संचालन समिति के महामंत्री राजीव जैन ने किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पक्षी औषधालय पर गम्भीर रूप से घायल हुए पक्षी के आने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे उपचार हेतु दिल्ली भेजने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। औषधालय के लिए दानदाताओं के लिए पे टी एम चालू कराया जाए। औषधालय पर पक्षियों के लिए दवाएं उपलब्ध कराने मे बिल्कुल भी देरी नही होनी चाहिए। समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार के साथ अभिषेक जैन तथा अंकित जैन को भी उपाध्यक्ष तथा हिमांशु जैन को समिति मे सहमंत्री नियुक्त किया गया। बैठक मे समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, कोषाध्यक्ष अर्चित जैन, अंकित जैन, अभिषेक जैन, हिमांशु जैन, प्रचार मंत्री तुषार जैन उपस्थित थे।
72 घंटों में कराएं दातों का इम्प्लांट, बिना चीरा लगाए: 7668219093

































